रोजाना 7 रुपये की बचत से बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने 5,000 की पेंशन! समझें APY की पूरी कैलकुलेशन

0

APY Contribution Chart: अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश करना चाहिए। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है, जिसे खासतौर पर अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य लोगों को रिटायरमेंट के बाद निश्चित मासिक पेंशन उपलब्ध करवाना है।

रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगीAPY के तहत निवेशक 60 साल की उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मंथली पेंशन पा सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जितनी कम उम्र में निवेश शुरू किया जाता है, उतना कम मासिक योगदान देना पड़ता है। यानी अगर कोई व्यक्ति युवा अवस्था में APY से जुड़ता है, तो उसे हर महीने कम रकम जमा कर भविष्य में पेंशन का फायदा मिल सकता है। यह योगदान सब्सक्राइबर की एंट्री एज पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को सबसे कम मासिक निवेश करना पड़ता है, जबकि ज्यादा उम्र में जुड़ने पर योगदान बढ़ जाता है।

कौन कर सकते हैं निवेश

Atal Pension Yojana में निवेश करने के लिए एप्लीकेंट की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। योजना में शामिल होने के बाद सब्सक्राइबर को 60 साल की उम्र तक लगातार योगदान करना होता है।

5000 की पेंशन के लिए कितना करें निवेश

इसे कुछ यूं समझें कि अगर आपकी उम्र 18 साल है तो योजना से जुड़ने के साथ 5,000 रुपये मासिक पेंशन के लिए आपको केवल 210 रुपये हर महीने जमा करने होंगे। वहीं, अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है, तो उसे हर महीने 1,454 रुपये जमा करने पड़ेंगे। यानी जल्दी निवेश शुरू करने पर कम रकम में ज्यादा फायदा मिल सकता है।

योजना में शामिल होने की उम्र₹5000 मासिक पेंशन के लिए मासिक जमा राशिरोजाना अनुमानित निवेश
18 साल₹210₹7
19 साल₹228₹8
20 साल₹248₹8
21 साल₹269₹9
22 साल₹292₹10
23 साल₹318₹11
24 साल₹346₹12
25 साल₹376₹13
26 साल₹409₹14
27 साल₹446₹15
28 साल₹485₹16
29 साल₹529₹18
30 साल₹577₹19
31 साल₹630₹21
32 साल₹689₹23
33 साल₹752₹25
34 साल₹824₹28
35 साल₹902₹30
36 साल₹990₹33
37 साल₹1087₹37
38 साल₹1196₹40
39 साल₹1318₹44
40 साल₹1454₹49

APY किन लोगों के लिए फायदेमंद

APY उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है जिनके पास नियमित पेंशन व्यवस्था नहीं है। इसमें सरकार द्वारा तय पेंशन का लाभ मिलता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है। यही वजह है कि कई लोग इसे लॉन्ग-टर्म रिटायरमेंट प्लानिंग का आसान और सुरक्षित विकल्प मानते हैं।

इस योजना में ऑटो-डेबिट सुविधा भी दी जाती है। यानी सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से हर महीने तय राशि अपने आप कट जाती है। इससे निवेश नियमित बना रहता है और पेमेंट मिस होने की संभावना कम हो जाती है। हालांकि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी होता है, क्योंकि योगदान मिस होने पर पेनल्टी लग सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here