लालबर्रा के ग्राम पोंडी के पास हुआ हादसा
बालाघाट। लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंडी के पास शुक्रवार सुबह चलती मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। यह महिला राधिका बाई पति गोपाल गोंडाने 55 वर्ष ग्राम बोटे बांदरी थाना लालबर्रा निवासी है।जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका बाई गोंडाने खेती मजदूरी का कार्य करती हैं। 28 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे राधिका बाई अपने बेटे देवन गोंडाने के साथ मोटरसाइकिल से लालबर्रा स्थित भोले बाबा के यहां जा रही थीं।इसी दौरान ग्राम पोंडी के पास अचानक राधिका बाई चलती मोटरसाइकिल से नीचे गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल लालबर्रा अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिये।फिलहाल राधिका बाई का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।










































