लालबर्रा ब्लाक का प्रदेश की प्रावीण्य सूची में रहा जलवाकक्षा दसवीं में ५ तो बारहवीं के ३ विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पाया स्थान

0

लालबर्रा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा १५ अप्रैल को प्रात: ११ बजे कक्षा १० वीं एवं १२ वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। साथ ही परीक्षा परिणाम जारी होते ही प्रदेश, जिले व ब्लाक में टॉप किये छात्र-छात्राओं के घरों में बधाई देने का दौर जारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी की गई कक्षा १० वीं एवं १२ वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में लालबर्रा ब्लाक का जलवा देखने को मिला। जिसमें कक्षा १२ वीं में ३ तो कक्षा १० वीं के ५ विद्यार्थियों ने प्रदेश के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं लालबर्रा विकासखण्ड का नाम गौरवांवित किया है। जिसमें कक्षा १२ वीं के परिणामों में वैदिक कॉन्वेंट स्कूल लालबर्रा की छात्रा स्तुति जैन ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा अश्मि पारासर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान तो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्हारपुर के छात्र शिवम अवधिया ने आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में लालबर्रा विकासखंड के पांच विद्यार्थियों ने टॉप-१० में जगह बनाकर यह सिध्द कर दिया कि संसाधनों से ज्यादा संकल्प मायने रखता है और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शासकीय उ.मा.वि. बल्हारपुर के छात्र दिव्यांश पिता राजकुमार चावके ने प्रदेश में ५ वां स्थान, शासकीय उमावि जाम के विनायक पिता शिवकुमार ठाकरे और शासकीय स्कूल लेंडेझरी के पियूष पिता दावन लाल टेंभरे ने संयुक्त रूप से प्रदेश में ७ वां स्थान एवं शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल लालबर्रा की दो छात्रा अंशु राहंगडाले पिता खिलेश्वर राहंगडाले और माही राहंगडाले पिता भूपेंद्र राहंगडाले ने प्रदेश की सूची में १० वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वहीं छात्र अंशु राहंगडाले, माही राहंगडाले के पिता कृषक है और उनके द्वारा कम संसाधनों में कठिन परिश्रम कर यह सिध्द कर दिया कि सफलता के लिए संसाधन नही बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन व दृढ निश्चय जरूरी होता है। वहीं सभी विद्यार्थियों ने प्रदेश के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकगणों व परिजनों को दिया है।

परिणाम जारी होते ही कही खुशी, कही गम

कक्षा १० वीं एवं १२ वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट व मोबाईल के माध्यम से परीक्षा परिणाम देखा। जिसके बाद जिन विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए है उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। वहीं दूसरी ओर जिन विद्यार्थियों के कम अंक आये है वे मायूस नजर आये। वहीं कई विद्यार्थियों का कहना है कि जिस तरह से पेपर बनाये थे उसके अनुसार अंक नही मिले है। साथ ही परिणाम देखने के बाद कक्षा १० वीं और १२ वीं के विद्यार्थियों ने अपने साथियों से संपर्क कर परिणाम जानकर एक-दुसरे को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के घरों एवं स्कूलों में स्कूल प्रबंधन व उनके चित-परिचितों के द्वारा मिठाईयां खिलाकर एवं कुछ दूरभाष पर शुभकामनाएं दी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा भी छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची तैयार की जा रही है।

क्षेत्र में हर्ष की लहर

कक्षा १० वीं, १२ वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद लालबर्रा विकासखण्ड के एक साथ इतने विद्यार्थियों के प्रदेश स्तरीय सूची में आने से संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जैसे ही परिणाम घोषित हुए स्कूलों में मिठाइयां बांटी बांटकर खुशिया मनाई। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे शिक्षकों और अभिभावकों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल बताया है। साथ ही यह लालबर्रा के लिए गौरवशाली क्षण है। ग्रामीण अंचल के बच्चों ने अपनी मेहनत से सिध्द कर दिया कि वे किसी भी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here