लियोनेल मेसी का चला जादू, दागे चार गोल; इंटर मियामी ने CF मॉन्ट्रियल को 7-1 से हराया

0

Major League Soccer में लियोनेल मेसी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन वह अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉल बन गए हैं। मेसी ने शनिवार को CF मॉन्ट्रियल के खिलाफ हुए मैच में चार गोल दागे और एक असिस्ट किया।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजर लीग सॉकर (Major League Soccer 2026) में मेसी का कमाल देखने को मिला है। शनिवार को इंटर मियामी के लिए खेलते हुए मॉन्ट्रियल के खिलाफ मेसी ने चार दनदनाते हुए गोल दागे। साथ ही, उन्होंने एक असिस्ट भी दिया। इसके चलते इंटर मियामी ने CF मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी।

लियोनेल मेसी ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए और MLS में पहली बार एक ही मैच में चार गोल करने का कारनामा किया। मेसी ने 40वें मिनट में फ्री-किक से गोल करके इंटर मियामी को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह इस सीजन टूर्नामेंट में उनका 15वां गोल रहा।

दागे चार दनदनाते गोल

मौजूदा गोल्डन बूट अवॉर्ड विनर और लीग MVP मेसी ने 52वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई। यह उनका 16वां गोल रहा। सीजन का उनका 17वां और 18वां गोल क्रमशः 83वें मिनट और स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में आया। दिन की शुरुआत में मेसी गोल की रेस में FC डलास के पेटार मूसा से दो गोल पीछे थे और मैच खत्म होते-होते वह दो गोल से आगे निकल गए।कार्लोस ने दिलाई थी बढ़त

मैच में कार्लोस कैसिमिरो ने 20वें मिनट में टेलास्को सेगोविया की कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करके इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से बराबरी कर ली। यह इस सीजन में हर्बर्स का पहला गोल था।

मॉन्ट्रियल पर मिली पहली जीत

लुइस सुआरेज ने 80वें मिनट में मेसी के असिस्ट पर अपना 11वां गोल करके टीम को 4-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 18 वर्षीय नए खिलाड़ी अलेक्जेंडर शॉ ने 89वें मिनट में गोल करके स्कोर 6-1 कर दिया। इंटर मियामी के लिए डेन सेंट क्लेयर ने तीन बचाव किए। वहीं, मॉन्ट्रियल के थॉमस गिलियर ने मॉन्ट्रियल के लिए पांच शॉट बचाए। जुलाई के आखिर में मॉन्ट्रियल को उनके घरेलू मैदान पर 1-0 से हराने के बाद यह इंटर मियामी की पहली जीत थी। उस मैच में सुआरेज ने 81वें मिनट में पेनल्टी किक से गोल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here