लॉर्ड्स में शतक से पहले रोहित शर्मा और सिलेक्टर्स के बीच क्या बात हुई थी? दिग्गज ने सब खुलासा कर दिया

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शुरुआती कुछ कम स्कोर के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे थे, लेकिन रोहित ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया है। लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह पहला शतक था। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयन समिति रोहित से आगे बढ़ने पर विचार कर रही है और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन रोहित ने अपने बल्ले से इन अफवाहों पर लगाम लगा दिया।

रोहित का BCCI को मैसेज!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस धमाकेदार शतक के जरिए रोहित शर्मा ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को एक कड़ा संदेश दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा, ‘एक बात पूरी तरह साफ हो गई है। रोहित शर्मा का सीधा सा संदेश है अगर मैं अच्छा नहीं खेल रहा हूं, तो आप खुद फैसला लीजिए और मुझे ड्रॉप कर दीजिए। उनका खुद से संन्यास न लेना, मैदान पर दिख रहा उत्साह और जिस आक्रामक अंदाज में उन्होंने लॉर्ड्स में शतक जमाया, उससे साफ है कि उनका पूरा ध्यान केवल खेलने पर है। इसके बाद चयनकर्ताओं को जो करना है, वह उनका फैसला है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here