वारासिवनी रामपायली मार्ग पर भीषण सडक़ हादसा

0

खड़े डंपर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार पल्सर, युवक गंभीर रूप से घायल

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वारासिवनी रामपायली मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब २ बजे एक भयानक सडक़ हादसा सामने आया है। यहाँ एफ सीआई गोदाम और सिंचाई विभाग कार्यालय के बीच सडक़ किनारे खड़े एक डंपर के पीछे मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को उतारने के बाद भी मोटरसाइकिल डंपर के पीछे सीधी फंसी रही। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसे नाजुक हालत में बालाघाट रिफर किया गया है।

काम से जा रहा था आमाटोला का युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हिमांशु पिता रामचरण उइके उम्र ३० वर्ष के रूप में हुई है जो आमाटोला कासपुर का निवासी है। हिमांशु पेशे से मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की दोपहर वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी ५० जेड एफ ् ७५२ पर सवार होकर कॉलेज चौक से दीनदयाल चौक की ओर किसी जरूरी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान वारासिवनी रामपायली मार्ग पर एफ सीआई गोदाम के पास सडक़ किनारे एक डंपर क्रमांक एम पी १९ जेड एस २९७२ खड़ा था। रफ्तार तेज होने के कारण हिमांशु बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और उसकी मोटरसाइकिल सीधे खड़े डंपर के पीछे ड्राइवर साइड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल जमीन पर गिरने के बजाय डंपर के पिछले हिस्से में ही लॉक हो गई। हादसे के ठीक बाद वहाँ से गुजर रहे डेकोरेशन संचालक राजू बोपचे अपने वाहन से वारासिवनी की ओर जा रहे थे। सडक़ किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाइक को देखकर उन्हें कुछ जाना पहचाना सा लगा। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में तड़प रहा युवक कोई और नहीं बल्कि उनके यहाँ पूर्व में डेकोरेशन का काम कर चुका हिमांशु ही था। राजू बोपचे ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से हिमांशु को डंपर के पीछे फ सी मोटरसाइकिल से निकाला और तत्काल वारासिवनी के सिविल अस्पताल पहुँचाया।

मशक्कत के बाद निकाली गई बाइक बालाघाट रिफर

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक को अस्पताल भेजने के बाद भी मोटरसाइकिल डंपर में ही फ ंसी रही। मौके पर पहुँची पुलिस टीम को बाइक को डंपर से अलग करने के लिए काफ ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर सिविल अस्पताल वारासिवनी में डॉक्टरों ने हिमांशु का प्राथमिक उपचार किया लेकिन सिर पर गंभीर चोट और नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय बालाघाट रिफर कर दिया। हिमांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके साथी और परिजन उसे तत्काल एक निजी वाहन से बालाघाट के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसका उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस हादसे की सूचना स्थानीय थाने को भेज दी गई है। मौके पर पहुँची वारासिवनी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डंपर और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है और उन्हें थाने लाकर खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बाइट राजू बोपचे राहगीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here