विद्युत जामवाल ने गणेश चतुर्थी पर बजाया डमरू, गणपति प्रतिमा बनाते दिखे सैफ, सलमान की मां ने की बप्‍पा की आरती

0

सोमवार, 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस जश्न में शामिल हुए और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स और फॉलोअर्स को दिल से शुभकामनाएं और बधाई दीं। सुनील शेट्टी से लेकर सलमान खान के घर बप्पा आए। करीना कपूर ने भी फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी झलक शेयर की है। एक्ट्रेस ने फैंस को अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जिन्हें प्यार से ‘जेह’ कहा जाता है) की एक झलक दिखाई, जिसमें वह गणेश जी की मूर्ति बना रहे हैं और उनके पिता सैफ अली खान उनकी मदद कर रहे हैं।करीना कपूर के बेटे ने बनाई गणेश भगवान की मूर्ति

इस साल, करीना ने अपने फैन्स को गणेश चतुर्थी की बधाई एक पर्सनल अंदाज में दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें सैफ मिट्टी से बप्पा की मूर्ति बना रहे थे। अगली फोटो में करीना ने बताया कि मूर्ति सैफ ने नहीं, बल्कि उनके पांच साल के बेटे जहांगीर अली खान पटौदी ने बनाई थी। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जेह बाबा ने बनाई है। सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here