जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में एक ऐसी बात लिखी है, जो तीखा व्यंग है। लोग वेम्बु के पोस्ट को फौरन समझ गए। टेक दिग्गज ने भले यह लिखा कि वह एआई की बात नहीं कर रहे, लेकिन उनका इशारा उसी तरफ था। श्रीधर वेम्बु ने लिखा- उन्होंने हमें जो चाकू बेचा है, वह सब्जियां भी नहीं काटता क्योंकि उसका इस्तेमाल किसी की जान लेने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि मैं एआई (AI) की बात नहीं कर रहा हूं। इस पर एक यूजर ने क्लू मांगा तो वेम्बु ने लिखा कि Fable (फेबल) के बारे में पढ़ो। इसके बाद यूजर्स को पूरा मामला समझ में आ गया।श्रीधर वेम्बु ने अपने पोस्ट में चाकू, सब्जियां और जान लेने जैसे वाक्यों का उपयोग किया। उनके पोस्ट का स्पष्ट अर्थ है- किसी चीज को इतना अधिक सेफ बना देना कि उसका मूल उद्देश्य ही खत्म हो जाए।
श्रीधर वेम्बु ने कमेंट में फेबल की बात की है जो एआई कंपनी एंथ्रोपिक का नया एआई टूल है।
फेबल एआई टूल, एंथ्रोपिक के सीक्रेट टूल ‘मायथॉस’ का सेफ वर्जन है।
मायथॉस को दुनिया से बचाकर रखा गया है। इसका एक्सेस सिर्फ चुनिंदा संस्थाओं को सरकारों को दिया गया है।
डर है कि मायथॉस अगर गलत हाथों में गया तो इसकी मदद से साइबर हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।
हाल ही में एंथ्रोपिक ने मायथॉस का एक सेफ वर्जन ‘फेबल’ आम लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो सब्सक्रिप्शन बेस्ड है।













































