‘धुरंधर 2’ में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है। उन्होंने उस वक्त को याद कर दर्द उड़ेला, जब पत्नी मेहर जेसिया से तलाक हुआ, अपनी करीबियों को खोया और मां भी कैंसर से जूझ रही थीं। अर्जुन रामपाल के मुताबिक, उन सभी चीजों ने उन्हें एक बार फिर खुद से जुड़ने की ओर धकेल दिया। अर्जुन ने बताया कि उस दौरान वह खुद से डिस्कनेक्ट हो गए थे, जो तकलीफ भरा था।
अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी और दो बेटियों के पिता बने, पर 2019 में उनका तलाक हो गया और 21 साल की शादी टूट गई। उन्होंने 2018 में अलग होने का ऐलान किया था। उसी साल से अर्जुन रामपाल मॉडल Gabriella Demetriades को डेट कर रहे हैं और दो बेटों के पिता हैं।










































