श्रद्धा कपूर में विठाबाई की झलक, गर्भनाल काटने के सीन पर फैंस का शोर, लावणी डांसर की कहानी

0

सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म 1940 से 1990 के दशक तक की कहानी दिखाएगी, जिसमें उनके मशहूर होने का सफर और उनके संघर्ष शामिल होंगे। फिल्म की पहली झलक दिख गई है।

इस बायोपिक का पहला टीजर 19 जून को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2′ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया। जैसे ही फिल्म का पहला शो शुरू हुआ, दर्शकों को श्रद्धा की एक हैरान करने वाली और नई झलक देखने को मिली। टीजर में वह लावणी डांसर के रोल में शानदार लग रही थीं।’ईथा’ का टीजर

‘ईथा’ (Eetha) का टीजर मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक को दिखाता है। श्रद्धा कपूर पहले ही सीन से इस किरदार में पूरी तरह ढल जाती हैं और इस मशहूर कलाकार की मजबूती और हिम्मत को बखूबी दिखाती हैं। टीजर में विठाबाई को बहुत ज्यादा प्रेग्नेंट होने के बावजूद पूरे जोश और लगन के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here