‘संघ सिर्फ माफीनामा लिखना सिखाता है, इस्तीफा नहीं’, महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर कड़ा तंज

0

नई दिल्लीः नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन जारी ही। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसा है। टीएमसी सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना नहीं आता है।

संघ सिर्फ माफीनामा लिखना सिखता हैः महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने X पोस्ट में लिखा, ‘हो सकता है कि शिक्षा मंत्री को त्याग पत्र लिखना नहीं आता हो…आरआसएस आपको (धर्मेंद्र प्रधान) सिर्फ माफीनामा लिखना सिखाता है।’छात्रों के समर्थन में टीएमसी

तृणमूल कांग्रेस उन राजनीतिक दलों में शामिल है, जिन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को शुरुआती चरण से ही समर्थन दिया है। पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष ने जंतर-मंतर पहुंचकर वांगचुक और प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता दिखाई, जबकि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे (वांगचुक) फोन पर बात की।

छात्रों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने अमित शाह का इस्तीफा मांगा

इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से यह भी कहा कि वह घायल छात्रों से मिलने जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here