‘सब खत्म हो जाएगा, स‍िवाय कॉकरोच के’, Shekhar Suman ने NEET पेपर लीक के बहाने मोदी सरकार पर कसा तंज

0

कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद मजाक-मजाक में शुरू हुई इस पार्टी ने सबको हैरान कर दिया। चंद घंटों में ही इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करोड़ों फॉलोअर्स हो गए। देश की कई हस्तियों ने कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करना और उस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। इसमें शेखर सुमन का भी नाम शामिल हो गया है। जहां उन्होंने हाल ही ‘जनता कॉकरोच पार्टी’ को लेकर एक मजेदार रील शेयर की थी, तो अब अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ पर ‘कॉकरोच’ के लिए स्टैंड लिया और सरकार पर तंज कसा।

कॉकरोच जनता पार्टी के बहाने सरकार और NEET पेपर लीक पर तंज

वीडियो X पर वायरल हो रहा है और फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर हर जगह ‘जनता कॉकरोच पार्टी’ की बात हो रही है। युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और उनकी आवाज बनने को लेकर शुरू हुआ यह सटायर पेज लगातार ट्रेंड में है। इस पर खूब मीम और रील्स बन रहे हैं, जिसमें अब शेखर सुमन भी कूद चुके हैं। उन्होंने हाल ही इसके बहाने सरकार और NEET पेपर लीक पर तंज कसा।

सरकार हमें बोलने से रोक सकती है, पर NEET पेपर लीक से नहीं रोक सकती

शेखर सुमन ने अपने यूट्यूब शो ‘शेखर टुनाइट’ में कहा, ‘आपने गौर किया कि सरकार हमें बोलने से रोक सकती है। सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट डालने से रोक सकती है, सोना खरीदने से रोक सकती है, विदेश जाने से रोक सकती है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी खरीदने से रोक सकती है। यहां तक कि पाकिस्तान का पानी भी रोक सकती है, मगर NEET का पेपर लीक होने से नहीं रोक सकती। अब देखिए ना जिस परीक्षा को हम वॉटर प्रूफ तिरपाल समझ रहे थे, वो तो कमबख्त मच्छरदानी निकली।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here