फांसी पर लटका मिला युवक, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वारा के वार्ड क्रमांक १९ स्थित शिवधाम मोहल्ले में १८ नवंबर की रात एक ३० वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेन्द्र मेश्राम उम्र ६० वर्ष सेल्वा कटंगी के रहने वाले हैं जो वर्तमान में लोक निर्माण विभाग वारासिवनी में सहायक मानचित्रकार के पद पर कार्यरत हैं। जो अपने परिवार के साथ ग्राम वारा के वार्ड नंबर १९ शिव धाम मोहल्ले में निवास करते है,जिनका बड़ा बेटा बेंगलुरु में नौकरी कर रहा है तो वहीं छोटा बेटा विनीत मेश्राम उम्र ३० वर्ष अपने माता पिता के साथ रहता था। जो प्रतिदिन दिन की तरह घर पर ही था जिसकी माता की तबीयत खराब होने पर घर में आराम कर रही थी वहीं रात्रि करीब ९ बजे पिता खाना खा रहे थे तभी विनीत बाहर से घर के अंदर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। जिसके बाद घर के पालतू डॉग को देखने के लिए विनीत के पिता उसके कमरे के पास आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। फि र वहां खिडक़ी से आवाज देने गए तो देखा कि लडक़ा फांसी पर लटका हुआ जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल आज पड़ोस और परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची १०० को सुरक्षित नीचे उतारकर सिविल अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में लाकर रख दिया गया। जिसका १९ नवंबर को पोस्टमार्टम कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
बेटे ने किस कारण से फॉसी लगाई पता नही-दिनेन्द्र मेश्राम
पिता दिनेन्द्र मेश्राम ने बताया कि १८ नवंबर की सुबह करीब ११ बजे वे अपने काम पर गए थे और शाम लगभग ६ बजे घर लौटे थे। इसके बाद वे घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गए। इसी दौरान उनका छोटा बेटा विनीत घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब ८.३० बजे जब उन्होंने बेटे को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिडक़ी से देखने पर वह कमरे में अचेत अवस्था में दिखाई दिया। तत्काल आसपास के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। बाकी कोई तनाव तो नहीं था परंतु बेरोजगार था तो उसका कुछ तनाव रहा होगा कभी कुछ बोला नहीं।
इनका कहना हैं
थाने में सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई मृतक विनीत मेश्राम ३० वर्ष हैं मृत्यु का कारण अज्ञात है,मामले में आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग जांच प्रारंभ कर दी है।
भानुप्रताप बसेने प्रधान आरक्षक थाना वारासिवनी









































