अनशन से समझौते तक: सोनम वांगचुक ने छात्रों के हित में लिया बड़ा फैसला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का क्या हुआ?

0

नई दिल्ली। 26 दिनों से छात्रों के मुद्दों और नीट पेपर लीक (NEET paper leak) मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्र सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।सरकार ने छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर संसद में चर्चा कराने और प्रभावित परिवारों के प्रति सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है।

65 सांसदों ने हस्ताक्षर कर यह भरोसा दिया

अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों का व्यापक समर्थन मिला। उनके अनुसार करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे और हस्ताक्षर कर यह भरोसा दिया कि वे संसद में नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here