AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के सबसे बड़े मैच विनर रहे। उन्होंने पहली पारी में 154 गेंद पर 65 रन बनाकर टीम को 228 रन की बढ़त दिलाई और फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 57 रन पर समेट दिया।AUS vs BAN Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है। डार्विन टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ कंगारू टीम को 9 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने न सिर्फ मैच जीता बल्कि सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। इस जीत के सूत्रधार रहे ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज अब दूसरे टेस्ट से पहले बड़े दावे के साथ सामने आए हैं। मिराज का मानना है कि टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और वो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतकर लौटेंगे।
मिराज ने किया कमाल
ICC से बात करते हुए मिराज ने कहा, “हां, हम सीरीज जीतने के बारे में सोच रहे हैं। जिस तरह से हमने पहले टेस्ट में खेल दिखाया, उसी अप्रोच को बरकरार रखना है। पहला मैच जीतने के बाद चुनौती और बढ़ गई है। टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता, लेकिन अभी हमारा फोकस सिर्फ मोमेंटम को आगे ले जाने पर है।” डार्विन में मिराज ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया। पहली पारी में उन्होंने 154 गेंद पर 65 रन की संघर्ष भरी पारी खेली जिससे बांग्लादेश को 228 रन की बड़ी बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 57 रन पर ढेर कर दिया। तंजीद हसन के शतक और हसन महमूद के मैच में 9 विकेट ने इस जीत को यादगार बना दिया।
अभ्यास में हार के बाद कैसे बदली रणनीति
सीरीज से पहले बांग्लादेश को टूर मैच में CA XI के खिलाफ 54 रन पर आउट होने के बाद करारी हार मिली थी। लेकिन मिराज ने बताया कि उस समय टीम मैनेजमेंट ने हिम्मत नहीं टूटने दी। उन्होंने कहा, “मैं खुद मानसिक रूप से परेशान था। टीम मैनेजर नफीस इकबाल ने मुझे समझाया कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर कैसे खेलना है। उन्होंने नेट्स में खुद मुझे गेंद भी डाली। मुश्ताक अहमद सर हर खिलाड़ी के पास गए और कहा- यकीन रखो, जीत संभव है। उसी भरोसे ने आज ये नतीजा दिया है।WTC में टॉप-3 का मौका
अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश यह मैच भी जीत जाता है तो वो ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। ये टीम के लिए WTC फाइनल का रास्ता खोल सकता है।










































