अर्शदीप सिंह ने रचा टी20आई में नया इतिहास, बने इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

0

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले के दौरान एक विकेट चटकाया और अपने नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लियाऑकलैंड: भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके साथ ही अर्शदीप ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।

तीसरे सबसे तेज 150 विकेट

अर्शदीप ने अपने करियर के 103वें मैच की 99वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 150 विकेट 20.62 के औसत और 8.65 की इकोनॉमी के साथ 150 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें 2 बार चार और एक बार पांच विकेट शामिल हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका टी20आई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। अर्शदीप T20I में सबसे तेज गति से 150 विकेट पूरे करने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे कम मैच में ये उपलब्धि वनिंदु हसरंगा और राशिद खान ने साझा रूप से हासिल की है। दोनों ने 92-92 मैच में 150 विकेट पूरे किए थे।150 विकेट चटकाने वाले नौवें गेंदबाज

अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों में शाकिब अल हसन और मिचेल सेंटनर को पछाड़कर नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। 150 टी20आई विकेट चटकाने वाले वो दुनिया ने नौवें गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान (200), इंग्लैंड के आदिल राशिद (171), हांगकांग के इशान खान (165), न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी(165), न्यूजीलैंड के टिम साउदी (164), श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा(163), बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (163) और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा (153) ने चटकाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here