आईपीएल 2026: आरसीबी का प्लेऑफ 94.8% पक्का तो इस टीम का सिर्फ 2%, 8 टीमों का सेनेरियो यूं समझें

0

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। आईपीएल 2026 के 57वें मैच में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम के 12 मैचों में 16 पॉइंट हो गए हैं। टीम टेबल में टॉप पर भी पहुंच गई है। हालांकि इसेक बाद भी अभी तक प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का नहीं हुआ है।

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अभी 13 मुकाबला बचे हुए हैं। सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी तरह प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। अन्य 8 टीमों के बीच अभी भी चार स्थान के लिए जंग है। टॉप-4 में आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स है। परिणामों के 8,192 संभावित संयोजन अभी भी बाकी हैं, इसलिए दौड़ में बची आठों टीमों में से किसी के लिए भी अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here