राखी सावंत अपनी चुटीली बातों और नखरीले जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो किसी के बारे में कुछ भी बोल देती हैं, वो भी बिना अफसोस जताए। हाल ही में राखी ने एक्टर आमिर खान की शादियों पर भी कुछ ऐसा ही कहा जिससे लोगों को हंसी तो बहुत आई, लेकिन वो निशाने पर भी आ गईं।
राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा, ‘आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर लिया है। कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो, कितने बच्चे पैदा करते हो। चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं।’लोगों ने राखी को निशाने पर लिया
राखी ने आगे कहा, ‘आमिर सर को केवल हिंदू लड़कियां ही शादी करने के लिए पसंद आती हैं। तो मैं तैयार हूं। हम भी अस्लाम कबूल कर लेंगे। दूसरी लड़कियां भी तो कर ही रही हैं।’ आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कमेंट करने पर राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान के फैंस ने लिखा कि राखी सावंत भी तो दो बार शादी कर चुकी हैं और तलाक भी ले लिया। फैंस कह रहे हैं कि पहले राखी खुद को देखें फिर किसी और को बोलें।








































