आर अश्विन ने गौतम गंभीर से ड्रामा बंद करने को कहा, बोले- राहुल द्रविड़ की कोचिंग में तो नहीं मचती थी अफरा-तफरी

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियों की हवा निकलती दिख रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों के होने के बाद भी टीम का खेल बेहद घटिया रहा। इस हार के बाद पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने खुलकर बोला है। उन्होंने साफ कहा कि गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम का कोई सिर-पैर नजर नहीं आ रहा है जबकि राहुल द्रविड़ के दौर में कम से कम सोच एकदम साफ रहती थी।

आर अश्विन ने गंभीर पर साधा निशाना

आर अश्विन के मुताबिक टीम की सबसे बड़ी सिरदर्दी हार्दिक पंड्या का कोई पक्का विकल्प न होना है। हार्दिक आए दिन चोटिल रहते हैं और यह भी पक्का नहीं है कि वो अगले साल वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं। उनके चक्कर में टीम मैनेजमेंट नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों के पीछे पड़ा है जो न तो पूरी तरह गेंदबाज हैं और न ही पक्के बल्लेबाज। अश्विन का मानना है कि ऐसे आधे-अधूरे खिलाड़ियों के भरोसे आप वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here