कार्यभार संभालते ही भारत के नए सीडीएस ने बता दी फ्यूचर प्लानिंग, बताया- आगे तीनों सेनाएं कैसे करेंगी काम

0

नई दिल्ली: भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभालने के बाद अपना पहला संबोधन दिया है। उन्होंने संबोधित करते हुए तीनों सेनाओं की फ्यूचर प्लानिंग के बार में बात की। उन्होंने इस दौरान पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा उन्होंने देश के दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व के लिए आभार भी व्यक्त किया। है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सेना के आधुनिकीकरण पर सबसे पहला फोकस होगा।देश के नए सीडीएस के संबोधन की प्रमुख बातें

सेना को और अधिक आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी हथियारों और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

नए सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, स्वदेशीकरण और इनोवेशन को भविष्य का मुख्य आधार बताया है।

नए सीडीएस ने आगे कहा कि विचार और क्रिया में नवाचार हमारी क्षमता विकास को गति देगा और हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सेना, उद्योग, शिक्षा जगत, स्टार्टअप और अनुसंधान तंत्र के बीच अधिक सहयोग आधुनिकीकरण का प्रमुख आधार होगा।

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सैन्य जवानों और अधिकारियों का प्रशिक्षण और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

हम अपने उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनकी वीरता, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है।

नए सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा किहम अपने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मैं भारत के नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि सशस्त्र बल समर्पण, साहस, सम्मान और व्यावसायिकता के साथ राष्ट्र की सेवा करना जारी रखेंगे।

सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में ‘थिएटराइजेशन’ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here