बालाघाट
बैहर रोड़ भरवेली समीप मुंडीमाई चौक में एक ब्लेक कार ऑटो को ठोस मार कर फरार हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चला के हिसब लाल पिता नरबद बघेले 52 वर्ष वार्ड नंबर16 भरवेली निवासी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसबलाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।5 मई को 3:30 करीब हिसब लाल अपनी ऑटो लेकर मंडी बाई चौक आए थे और ऑटो खड़ी कर रहे थे इस दौरान बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से जा रही ब्लैक कलर की कार ऑटो को ठोस मार कर फरार हो गई। इस सड़क दुर्घटना में हिसब लाल हो गए ।जिन्हें मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है। बताया गया है की घटना स्थल से कुछ दूर एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने फरार ब्लेक कलर की कार को कैद किया है। जिसकी तलाश की जा रही है।










































