किलियन एमबाप्पे के तूफान में उड़ा स्वीडन, लियोनेल मेसी के रिकॉर्ड को खतरा, प्री क्वार्टर में पहुंची फ्रांस की सेना

0

नई दिल्ली: फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। इस जीत में किलियन एमबाप्पे ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे जबकि ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल किया। इसके साथ ही फ्रांस ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार शानदार जीत का सिलसिला भी जारी रखा। वर्ल्ड कप के इतिहास में फ्रांस पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार पांच मैचों में कम से कम तीन-तीन गोल किए हैं।

वर्ल्ड कप में हुए 18 गोल

एमबाप्पे ने इस मुकाबले में दो गोल कर वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या 18 पहुंचा दी। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे केवल लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 19 गोल दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here