भारत-पाकिस्तान ‘बैकचैनल’ बातचीत पर 3 बड़े अपडेट
- भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच इस हफ्ते कोलंबो और बैंकॉक में बैठक।
- इसमें दोनों देशों के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और पूर्व डिप्लोमेस्ट शामिल हुए।
- पिछले साल संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच कई बार ‘ट्रैक टू’ बातचीत हुई है।
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच इस हफ्ते ‘ट्रैक टू’ डिप्लोमेसी का एक नया दौर शुरू हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों बैठकें कोलंबो और बैंकॉक में हुई हैं। इसका मुख्य मकसद संकट के समय बातचीत के तरीकों को मजबूत करना और तनाव बढ़ने की आशंका को रोकने और उसे संभालने के उपाय करना था। बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने जानकारी का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद के साथ साथ पानी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
वियॉन की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों ने मौजूदा बातचीत से मिली जानकारियों और सुझावों को औपचारिक ‘ट्रैक वन’ चैनलों तक पहुंचाने के तरीकों पर भी विचार किया। ‘ट्रैक वन’ बातचीत में दोनों देशों के मौजूदा सरकारी अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत शामिल होती है।










































