कौन बनेगा बलि का बकरा? इंग्लैंड में मिली हार पर जबरदस्त एक्शन में BCCI, कोई ‘मुजरिम’ नहीं बचेगा!

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन पर बीसीसीआई की ओर से सख्त रुख अपनाया जाने वाला है। नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेडकोच गौतम गंभीर पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में 9 विकेट की हार के बाद भारतीय बोर्ड ने टीम के प्रदर्शन पर रिव्यू मीटिंग रखने का फैसला किया है। हालांकि हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली है।

BCCI करने वाला है रिव्यू मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ रिव्यू मीटिंग रखने का फैसला किया है। जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बारे में तीखे सवाल पूछे जा सकते हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि हेडकोच गौतम गंभीर की स्थिती पर भी गहरे सवाल किए जा सकते हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी का भी रिपोर्ट कार्ड मांगा जा सकता है, जिन्हें वर्ल्ड चैंपियन सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस कर कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here