क्यों इंग्लैंड के खिलाफ हो गया टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, कप्तान अय्यर ने बताया कारण

0

साउथैम्पटन में खेले गए 5वें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में फेल रही। इतना ही नहीं नए-नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए जिन्हें शुरुआती 7 मुकाबले में हार झेलना पड़ा।

आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम इंडिया की दुर्दशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत की 5 बड़ी हार में से दो इस सीरीज में आई। नॉटिघंम में टीम इंडिया को टी20 की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी जब इंग्लैंड ने 125 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में करारी हार झेलने के बाद भारतीय कप्तान ने इसका ठीकरा कंडीशन को ना अपनाने को दिया। मैच के बाद अय्यर ने कहा ‘यह कुल मिलाकर कंडीशन को अपनाने की बात थी, जिसमें हम असफल रहे। पहले ही मुकाबले से हमें अलग-अलग कंडीशन मिले और हम उनमें ढलने में नाकामयाब रहे। प्रोफेशनल के तौर पर हमें इसे सीखने की जरूरत थी।

खराब फील्डिंग को बताया कारण

इस सीरीज में टीम इंडिया ने 13 में से 5 कैच ड्रॉप किए। अय्यर ने कहा कि जब आप विदेश में खेलते हैं तो फील्डिंग अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा पिच का डाइमेंशन हर जगह अलग था जो हमारे लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस मैदान पर 220-225 रन चेज किए जा सकते थे। मुझे लगता है कि उनकी गेंदबाजी एकदम स्पॉट-ऑन रही। उन्हें इस कंडीशन में खेलने का फायदा मिला। इस मुकाबले में हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने शानदार बैटिंग की। हमने कुछ कैच ड्रॉप किए जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here