क्रोम ब्राउजर में चुपके से डाउनलोड हो रहा 4GB Gemini AI, गूगल बिना परमिशन कर रहा बड़ा खेल

0

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजरों में शामिल Google Chrome एक नए विवाद में घिर गया है। एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि Chrome यूजर्स की स्पष्ट अनुमति के बिना उनके कंप्यूटर में एक बड़ा AI मॉडल डाउनलोड और स्टोर कर रहा है। इस दावे के सामने आने के बाद प्राइवेसी, स्टोरेज और ट्रांसपेरेंसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Gemini Nano मॉडल को लेकर उठे सवाल

रिपोर्ट के अनुसार मामला Gemini Nano से जुड़ा हुआ है, जो Google का हल्का AI मॉडल माना जाता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह क्लाउड सर्वर पर निर्भर रहने के बजाय सीधे डिवाइस पर काम कर सके। सिक्योरिटी रिसर्चर Alexander Hanff, जिन्हें ऑनलाइन “That Privacy Guy” के नाम से भी जाना जाता है, ने दावा किया है कि Chrome कुछ Windows और macOS सिस्टम में लगभग 4GB तक की AI फाइलें अपने आप डाउनलोड कर सकता है।

रिसर्चर के मुताबिक ये फाइलें “OptGuideOnDeviceModel” नाम के फोल्डर में सेव होती हैं, जिसमें “weights.bin” नाम की बड़ी फाइल भी शामिल होती है। माना जा रहा है कि इसी फाइल में Gemini Nano मॉडल का मुख्य डेटा मौजूद होता है।बिना इस्तेमाल के भी डाउनलोड हो सकती हैं फाइलें

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई यूजर्स ने Gemini फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उनके सिस्टम में ये AI फाइलें मौजूद मिलीं। रिसर्चर का दावा है कि अगर सिस्टम Chrome की हार्डवेयर जरूरतों को पूरा करता है, तो ब्राउजर इन फाइलों को ऑटोमैटिक डाउनलोड कर सकता है।

इतना ही नहीं, कुछ मामलों में यूजर्स द्वारा फाइलें डिलीट करने के बाद भी Chrome दोबारा उन्हें डाउनलोड कर लेता है। पिछले कुछ महीनों में कई ऑनलाइन फोरम और टेक कम्युनिटी में भी यूजर्स ने इसी तरह की शिकायतें साझा की हैं।

Google ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद Google ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी का कहना है कि Gemini Nano मॉडल 2024 से Chrome का हिस्सा है और इसका उपयोग कई AI तथा सिक्योरिटी फीचर्स में किया जाता है। इनमें स्कैम डिटेक्शन और डेवलपर APIs जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Google के मुताबिक ऑन-डिवाइस AI मॉडल का फायदा यह है कि कुछ डेटा को क्लाउड सर्वर पर भेजने की जरूरत कम हो जाती है, जिससे सुरक्षा और प्रोसेसिंग बेहतर होती है। कंपनी ने यह भी बताया कि अगर किसी डिवाइस में स्टोरेज या संसाधनों की कमी होती है, तो यह मॉडल खुद ही हट सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here