गर्लफ्रेंड ने कार पर छाप दिए 3400 किस, 4 घंटे तक चूमती रही, ग्वालियर पुलिस ने उतार दिया ‘रोमांस का भूत

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया के एक विदेशी ट्रेंड को फॉलो करना एक युवक को भारी पड़ गया। गर्लफ्रेंड द्वारा लिपस्टिक से कार पर 3400 ‘किस मार्क्स’ बनवाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और 5500 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए लिपस्टिक के निशान साफ करवाए।ग्वालियर: ‘शौक बड़ी चीज है, लेकिन जब शौक कानून की हदें पार कर दे और सड़क पर तमाशा बन जाए, तो खाकी का डंडा चलना लाजिमी है।’

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में इन दिनों एक ऐसी ही अनोखी और चर्चा का विषय बनी कार सड़कों पर घूम रही थी, जिसे देख हर कोई अवाक रह गया। सोशल मीडिया पर रील्स और लाइक्स बटोरने के चक्कर में एक कार मालिक ने अपनी गाड़ी के पूरे शरीर पर लिपस्टिक से अनगिनत ‘किस’ (चुंबन) के निशान छपवा लिए थे। विदेशियों की देखादेखी किया गया यह कारनामा ग्वालियर की जनता के लिए तो आकर्षण का केंद्र बना, लेकिन जब यह मामला ट्रैफिक पुलिस की नजरों में आया, तो खेल बिगड़ गया। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए इस वायरल कार को अपने कब्जे में ले लिया है।4 घंटे की मेहनत और 3400 ‘किस मार्क्स’ की कहानी

मामले के मुताबिक, ग्वालियर के रहने वाले कार मालिक आदित्य सिकरवार की गाड़ी पर उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विदेशी ट्रेंड से प्रेरित होकर अनोखा प्रयोग किया। युवती ने कार की पूरी बॉडी पर अलग-अलग जगहों पर लिपस्टिक लगाकर करीब 3400 ‘किस मार्क्स’ बना दिए। इस अनोखे कारनामे को पूरा करने में लगभग चार घंटे का वक्त लगा। जब यह सजी-धजी कारग्वालियर की सड़कों पर उतरी, तो राह चलते लोगों की निगाहें इस पर टिक गईं और किसी ने इसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here