गोंगलई में एक दर्जन युवकों ने युवक पर किया हमला

0

शोर सुनकर लोग दौड़े तो 3 बाइक छोड़कर भागे हमलावर
घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

बालाघाट। ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगलई में एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर तीन मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आपसी रंजिश के चलते यह वारदात 13 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई। घायल युवक हर्ष पिता राजेश बोमाडे 20 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष ने कक्षा दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है और ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। बताया गया है कि हर्ष की गांव के ही किसी युवक से आपसी रंजिश चली आ रही थी।
13 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे हर्ष अपने गांव के मोहल्ले में खड़ा होकर एक लड़की से बातचीत कर रहा था। तभी तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार एक दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और अचानक हर्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।मारपीट के दौरान हर्ष के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर युवक अपनी तीन मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।मारपीट में घायल हर्ष को परिजन जिला अस्पताल बालाघाट लाए.जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here