बयान में डार्चिएव को ‘एक उत्कृष्ट राजनयिक, अनुभवी नेता, अच्छे साथी और मार्गदर्शक’ के रूप में वर्णित किया गया, साथ ही उन्हें अमेरिकी मामलों का विशेषज्ञ बताया गया। वह 2025 की शुरुआत से अमेरिका में रूस के राजदूत थे। उन्होंने अनातोली एंटोनोव का स्थान लिया था।
Alexander Darchiev : अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर दार्चिएव का बुधवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह खुलासा नहीं किया कि राजदूत का निधन कहां हुआ या उनकी मौत का कारण क्या था। उसने केवल इतना कहा कि उनका निधन ‘अचानक’ हुआ।
2025 की शुरुआत से अमेरिका में रूस के राजदूत थे
बयान में डार्चिएव को ‘एक उत्कृष्ट राजनयिक, अनुभवी नेता, अच्छे साथी और मार्गदर्शक’ के रूप में वर्णित किया गया, साथ ही उन्हें अमेरिकी मामलों का विशेषज्ञ बताया गया। वह 2025 की शुरुआत से अमेरिका में रूस के राजदूत थे। उन्होंने अनातोली एंटोनोव का स्थान लिया था, जिन्हें 2024 के उत्तरार्ध में पद से हटा दिया गया था।
रूस-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ थे दार्चिएव
दार्चिएव रूस-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ थे। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच रूसी विदेश मंत्रालय के उत्तरी अमेरिका विभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया था। 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब दार्चिएव ने इस सैन्य कार्रवाई को एक ‘आवश्यक कदम’ करार दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने CNN को बताया कि उन्हें दार्चिएव की मृत्यु की जानकारी है। प्रवक्ता ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
उत्तरी अटलांटिक विभाग के प्रमुख भी रह चुके थे
अमेरिका में रूसी दूतावास के अनुसार, दार्चिएव इससे पहले वाशिंगटन में रूसी विदेश मंत्रालय के उत्तरी अटलांटिक विभाग के प्रमुख भी रह चुके थे। इसके अलावा, उन्होंने 2014 से 2021 तक कनाडा में रूस के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं। करीब एक दशक पहले भी रूस के एक अन्य राजनयिक की अचानक मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चुरकिन का 2017 में 64 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका निधन उनके 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुआ था।