जेएनव्ही में कक्षा ६ वीं में प्रवेश के लिए १३६२ परीक्षार्थियों ने हल किया पर्चा

0

नगर के ५ केन्द्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का हुआ आयोजन, ५९ विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में कक्षा छटवीं में प्रवेश के लिए २८ नवंबर को नगर मुख्यालय के ५ परीक्षा केन्द्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा ६ वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा सुबह ११.३० बजे से प्रारंभ होकर दोपहर १.३० बजे संपन्न हुई। जिसमें कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत १३६२ ब’चों ने पर्चा हल किया एवं ५९ बच्चें अनुपस्थित रहे, साथ ही किसी भी केन्द्र में किसी प्रकार का नकल प्रकरण नही बना है, शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।

सर्वाधिक दर्ज संख्या उत्कृष्ट विद्यालय में

नगर मुख्यालय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोली, वैदिक कान्वेंट इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल लालबर्रा, विवेक ज्योति ज्ञानपीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल लालबर्रा, न्यू ज्ञान स्थली हाई स्कूल लालबर्रा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। जहां सुबह ९.३० बजे से ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर केन्द्र पहुंचे और प्रात: १०.३० बजे बच्चों को प्रवेश दिया गया एवं प्रात: ११.३० बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई जो दोपहर १.३० बजे संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का पर्चा विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक हल किया एवं किसी भी केन्द्र में नकल प्रकरण नही बना है। जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में कक्षा ६ वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में ४५४ बच्चें उपस्थित, २६ अनुस्थित रहे। इसी तरह शास. कन्या उमावि. अमोली में २२५४ उपस्थित, १० अनुपस्थित, वैदिक कान्वेंट इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल में २३३ उपस्थित, ७ अनुपस्थित, विवेक ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल में २३० उपस्थित, १० अनुपस्थित, न्यू ज्ञान स्थली हाई स्कूल मेें १९१ उपस्थित, ६अनुपस्थित रहे। इस तरह नगर मुख्यालय में बनाये गये ५ परीक्षा केन्द्रों में १३६२ परीक्षार्थियों ने नवोदय विद्यालय कक्षा ६ वीं में प्रवेश के लिए पर्चा हल किया एवं ५९ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

८० सीट के लिए हजारों बच्चें परीक्षा में हुए शामिल

आपकों बता दे कि जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी २८ नवंबर को कक्षा छटवीं में प्रवेश के लिए महज ८० सीट के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पूरे जिलेभर से करीब ११ हजार से अधिक कक्षा ५ वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होकर पर्चा हल किया है और यह चयन परीक्षा में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन कर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा ६ वीं में प्रवेश दिया जायेगा। लालबर्रा मुख्यालय में बनाये गये पांच केन्द्रों में नवोदय चयन परीक्षा २०२६ के लिए पंजीकृत १४२१ विद्यार्थियों में से १३६२ परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज की,जबकि ५९ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रियता व तैयारी को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here