जेब से निकाला प्याज, 51 डिग्री में भी इसी नुस्खे से खिला रहता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा, कहा- आप भी आजमाएं

0

शिवपुरी : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने क्षेत्र शिवपुरी के दौरे पर थे। झुलसाने वाली गर्मी के बीच वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान है। मगर ज्योतिरादित्य सिंधिया इस भीषण गर्मी में भी लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को देसी नुस्खा बताया है।

ढाई-ढाई खड़े रहता हूं…

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ढाई-ढाई घंटे तक खड़े रहना आसान नहीं है। शरीर से लगातार पसीना टपकना। मेरा जितना पसीना टपकता है, उतना ज्यादा मजा मुझे आता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को बताया कि मेरी गाड़ी में एसी भी नहीं चलती है। मैं एसी के वातावरण में भी नहीं बैठता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून में 51 डिग्री की गर्मी में कैसे करते हैं तो मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया देसी नुस्खा

  • भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री ने बताया देसी नुस्खा
  • उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अपने पॉकेट में प्याज लेकर चलें
  • साथ ही सिर पर पट्टा बांधकर चलें, इससे आपको नुकसान नहीं होगा
  • सिंधिया ने कहा कि मैं अपनी गाड़ी में एसी नहीं चलाता हूं

मैं जवान दिखता हूं लेकिन मेरी आत्मा बूढ़ी है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं लेकिन मेरी आत्मा बूढ़ी है। इसके बाद कुर्ते की जेब से वह एक प्याज निकालते हैं। सभा में आए लोगों को वह प्याज दिखाते हैं। इसके बाद लोगों से कहते हैं कि पॉकेट में प्याज ले जाओ, कुछ नहीं होगा तुमको।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में सभी लोग डब्बे लेकर घूम रहे हैं और संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। ये पुरानी चीजें हैं। जैसे आयुर्वेद आज आगे बढ़ा रहा है। वैसे ही इन चीजों को भी हमें नहीं भूलना चाहिए। जून के महीने में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा डालो, पॉकेट में प्याज रखो और भगवान का नाम लो। मैं इसीलिए कहता हूं कि सिंधिया परिवार सदैव जनता और जमीन के साथ जुड़ा हुआ है। तभी आपका और हमारा रिश्ता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी के सांसद हैं। वह अपने क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहते हैं। शिवपुरी में उन्होंने जनसुनवाई भी की थी। इस दौरान लोगों से आवेदन लेकर उन्होंने कलेक्टर से उसे थैले में रखवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here