Asaram Bapu Health Update: राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद यौन शोषण मामले में दोषी आसाराम की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स जोधपुर(Asaram shifted to AIIMS Jodhpur) लाया गया। सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आसाराम को अस्पताल पहुंचाया गया। एम्स लाने से पहले आसाराम का आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद एम्स में शिफ्ट किया गया। आसाराम के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। जो उनका इलाज कर रही है। एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में आसाराम का इलाज हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल में उन्हें रखा गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद आसाराम बापू (Asaram Bapu) ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर किया था। जिसके बाद आसाराम अस्पताल से सीधे जेल पहुंचे थे। हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। अदालत के आदेश के बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) की जोधपुर पीठ में इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने की थी।अदालत ने आसाराम और अन्य आरोपियों की अपीलों पर फैसला सुनाते हुए कुछ धाराओं में राहत दी, लेकिन मुख्य मामले में सजा कायम रखी। अदालत ने गैंगरेप और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं से आसाराम को बरी कर दिया, लेकिन नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उनकी उम्रकैद की सजा को सही माना। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एफ) के तहत दी गई सजा को बरकरार रखा। इसके अलावा गलत तरीके से बंधक बनाना, मानव तस्करी, धमकी देना, महिला की मर्यादा भंग करना और यौन उत्पीड़न जैसी कई धाराओं में भी दोषसिद्धि कायम रखी गई।










































