ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि आगामी मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान के साथ युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिकी चुनाव को प्रभावित कर कमजोर प्रशासन चाहता है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अमेरिका के आगामी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि कमजोर प्रशासन सत्ता में आए और उसे परमाणु हथियार बनाने की छूट मिल सके।

टेक्सास के डलास में एक रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि चुनाव के ठीक बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। वे चुनाव को प्रभावित करने के लिए बेताब हैं ताकि वहां एक कमजोर प्रशासन आ जाए, जो उन्हें अकेला छोड़ दे और उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने दे।”

“ईरान के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं बचे”

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास अब और विकल्प नहीं बचे हैं और वह लंबे समय तक लड़ाई जारी रखने की स्थिति में नहीं है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ बातचीत करने के लिए जल्दबाजी में नहीं है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह ईरान के साथ समझौता करना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद हालात काफी बदल गए हैं। ट्रंप के मुताबिक, भविष्य में बातचीत संभव है, लेकिन अभी अमेरिका इसे लेकर प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ होने वाला संभावित समझौता सिर्फ उसके परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं होगा। ट्रंप ने दावा किया कि परमाणु समझौते के अलावा कई अन्य मुद्दे भी बातचीत की मेज पर होंगे।अमेरिका ने स्वीकार की टैंकरों पर हमले की जिम्मेदारी

ट्रंप ने हाल में ईरानी समुद्री ठिकानों और तेल परिवहन से जुड़े जहाजों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी भी सीधे अमेरिका की बताई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के करीब नौ जहाजों और टैंकरों को निशाना बनाया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

CENTCOM की कार्रवाई और ईरान का पलटवार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि अमेरिकी बलों ने मंगलवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े पांच ईरानी टैंकरों को निशाना बनाया। इससे पहले 5 सितंबर को भी 3 टैंकर तबाह किए गए थे, जिससे कुल तबाह जहाजों की संख्या 9 हो गई है। यह कार्रवाई पिछले 48 घंटों में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत पर बार-बार हुए मिसाल हमलों के जवाब के तौर पर की गई थी। वहीं अमेरिकी हमले के जवाब में, ईरान ने 9 सितंबर को जॉर्डन में अमेरिकी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मुवफ्फक साल्टी एयर बेस पर मिसाइल हमले किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here