दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को दी मात, 4 विकेट से हराया

0

MI vs DC Live Score, IPL 2021: आईपीएल 2021 में आज दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 130 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम के टॉप तीन बल्लेबाज शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और स्टीव स्मिथ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान ऋषभ पंत ने 22 गेंदों में 26 रन बनाये, लेकिन वो भी लंबी पारी नहीं खेल सके। लेकिन श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली और टीम को जीत दिलाई। श्रेयस ने 33 गेंदों में 33 नाबाद रन बनाये।

शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम दिल्ली के गेंदबाजों के सामने कभी भी खुलकर नहीं खेल पाई। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 33 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 19 रनों की अहम पारी खेली। चैंपियन टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 129 रन बना पाई। दिल्ली की ओर से आवेश खान और अक्षर पटेल की जोड़ी ने मुंबई के स्टार बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं अश्विन और एनरिक नॉर्खिया ने भी 1-1 विकेट झटके।

मुंबई इंडियन्स : प्लेइंग XI

1. रोहित शर्मा (c) 2. क्विंटन डिकॉक †, 3. सूर्यकुमार यादव, 4. सौरभ तिवारी, 5. कायरन पोलार्ड, 6. हार्दिक पंड्या, 7. क्रुणाल पंड्या, 8. नेथन कुल्टर-नाइल, 9. जयंत यादव, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स : प्लेइंग XI

1. पृथ्वी शॉ 2. शिखर धवन, 3. स्टीव स्मिथ 4. ऋषभ पंत † (c) 5. श्रेयस अय्यर, 6. अक्षर पटेल, 7. शिमरॉन हेटमायर, 8. रवि अश्विन, 9. कगिसो रबाडा, 10. आवेश ख़ान, 11. अनरिख़ नॉर्खिये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here