बालाघाट। चांगोटोला थाना अंतर्गत देवसर्रा मे इसी ग्राम के एक व्यक्ति ने अपने घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 12 नवंबर की रात्रि में हुई। पुलिस ने मृतक होलसिंह पिता गिरधारी मसराम 60 वर्ष शव बरामद कर लिए और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होलसिंह मसराम खेती किसानी करता था यह भी बताया गया है कि वह शराब पीने का भी आदि था। 12 नवंबर को होलसिंह ग्राम उमरिया थाना लामता अपना खेत देखने के लिए गया था। किंतु और रात्रि में घर नहीं लौटा। 13 नवंबर को सुबह पत्नी उर्मिला मसराम ने होलसिंह मसराम को अपने घर के पीछे आम के पेड़ फांसी लटका हुआ देखा गया। इस व्यक्ति के द्वारा शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जारी है चांगोटोला पुलिस ने होलसिंह मसराम का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।










































