ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की टीम भारत की चुनौती की किसी भी हद तक सामना नहीं कर सकी।
नवनीत कौर दिलाई शानदार शुरुआत
टीम इंडिया की जीत की नींव मैच के शुरुआती मिनटों में ही पड़ गई थी। चौथे मिनट में नवनीत कौर ने शानदार गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस शुरुआती बढ़त ने भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया और टीम ने लगातार न्यूजीलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। मेजबान टीम बराबरी का गोल करने की कोशिश करती रही। लेकिन भारत ने हर हमले को नाकाम कर दिया।










































