नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई जब एनडीए सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। उन्होंने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा। वहीं एनडीए सांसदों के प्रदर्शन पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘पहली बार मैंने देखा कि सरकार के MP प्रदर्शन कर रहे। उन्होंने आगे ये भी जोड़ा कि हमने इसके लिए उन्हें मजबूर कर दिया।
एनडीए सांसदों का संसद परिसर में मार्च
केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘झूठ की दुकान’ बन गई है। कांग्रेस छात्रों का इस्तेमाल करके राजनीति करने की कोशिश करती है, लेकिन जब छात्रों को न्याय दिलाने की बात आती है तो राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगी पीछे हट जाते हैं।










































