पहले स्थान पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली ने जीती ऑरेंज कैप; जानें किसके पास पर्पल कैप और प्वाइंट्स टेबल का हाल

0

तेज गेंदबाजों रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी और विराट कोहली की 49 रनों की पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 146 रन बनाए। रसिख सलाम ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए।

146 के टारगेट का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह बेंगलुरु में आरसीबी की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पहुंच गई है। RCB vs LSG मैच के बाद देखिए सभी टीमें किस पोजिशन पर हैं।

IPL 2026 Points Table-

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5418+1.503
2राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
3पंजाब किंग्स43/107+0.720
4सनराइजर्स हैदराबाद5324+0.576
5दिल्ली कैपिटल्स4224+0.332
6गुजरात टाइटन्स4224-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स5234-0.846
9मुंबई इंडियंस4132-.0.772
10कोलकाता नाईट राइडर्स50/141-1.383

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 23वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। लखनऊ के खिलाफ 49 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली 228 रन बनाकर टॉप पर पहुंच गए हैं। हेनरिक क्लासेन 224 रन बनाकर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तीसरे स्थान पर रजत पाटीदार पहुंच गए हैं, जिनके नाम 222 रन हैं। ईशान किशन चौथे पर काबिज हैं जिनके नाम 213 रन हैं। वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।

क्रमांकबैटरमैचरन50/100
1विराट कोहली52282
2हेनरिक क्लासेन52242
3रजत पाटीदार52222
4ईशान किशन52132
5वैभव सूर्यवंशी52002

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 23वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने छलांग लगाई है। हालांकि, 10 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर बने हुए हैं। 10 विकेट के साथ अंशुल कंबोज दूसरे और तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव पहुंच गये हैं। रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।

क्रमांकगेंदबाजमैचविकेट4/5 हॉल
1प्रसिद्ध कृष्णा5101
2अंशुल कंबोज5100
3प्रिंस यादव590
4रवि बिश्नोई591
5जोफ्रा आर्चर570

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here