पुलिस ने निकाली MLA प्रीतम लोधी के बेटे की दंबगई! जहां मारी थी लोगों को टक्कर, थाने से वहां तक पैदल ले गई पुलिस

0

शिवपुरी। करैरा में राहगीरों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

रविवार को उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर वीआईपी परिवारों से जुड़े मामलों में कानून के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

पूछताछ के दौरान सामने आया कि दिनेश लोधी की थार गाड़ी में काली फिल्म, हूटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से काली फिल्म और हूटर हटवाए। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185(4) और 100/177 के तहत चालान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here