‘पेट्रोल-डीजल बचाने का तरीका’, TMKOC के सुंदर ने 11 साल पहले ही बताया था प्लान, लोग बोले- अब समझे गडकरी जी

0

भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से चल रहे सिटकॉम में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 से ज्यादा सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की जबरदस्त लोकप्रियता ने इसकी कास्ट के हर सदस्य को घर-घर में मशहूर कर दिया है। इन्हीं में से एक हैं मयूर वकानी, जिन्हें ‘सुंदर’ के किरदार के लिए सबसे ज़्यादा याद किया जाता है। हाल ही में उनका 11 साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो एपिसोड में ही पेट्रोल और डीजल की किल्लत से निपटने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही, डॉलर और रुपये की तुलना भी की है।

ये वीडियो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के ही एक एपिसोड का है। इसमें सुंदर कहते हैं, ‘मैं देश के सारे रास्ते ढलान वाले ही बना दूंगा, उसपर गाड़ी न्यूट्रल में ही चलेगी। और न्यूट्रल पर गाड़ी चलेगी तो पेट्रोल और डीजल कम इस्तेमाल होगा। विदेशों से भी हमें कम खरीदना पड़ेगा। तो डॉलर का भाव गिरकर सीधा 25 रुपया हो जाएगा। 15 साल के बाद हमारा 1 रुपया उनके 15 डॉलर के बराबर होगा।’लोगों ने सुंदर के वीडियो पर दिया तर्क

लोगों ने भी इस पर जमकर फनी रिएक्शन दिए हैं। हर किसी को ये वीडियो देखकर लगा कि नितिन गडकरी ने इसी शो से प्रेरणा ली है। एक ने लिखा, ‘यह गडकरी का सबसे अच्छा उदाहरण है। ऐसे ही लोगों की वजह से, आज देश अंडरवर्ल्ड से दुनिया में टॉप पर है।’ एक ने कहा, ‘सुंदर ने क्या दिमाग लगाया है।’ एक ने लिखा, ‘ये गडकरी से भी ज्यादा सेंसिबल है।’


केवल मजाक का सफर नहीं TMKOC

पिछले साल हुई बातचीत में, मयूर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के सफर के बारे में खुलकर बात की। ‘सुंदर’ के तौर पर रिटायर होने की अपनी इच्छा से लेकर अपनी बहन दिशा वकानी की मशहूर ‘दया‘ के किरदार में वापसी तक, एक्टर ने अपनी जिंदगी, करियर और कई दूसरी चीजों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘सबको लगता है कि यह सफर सिर्फ हंसी-मजाक का रहा है।’

17 साल से लोगों की भावना शो से जुड़ी

मयूर ने आगे कहा, ‘लेकिन हंसी के इन 17 सालों में लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। मैं एक ऐसी घटना बताना चाहता हूं जो 4-5 साल पहले हुई थी। मैं अपने एक रिश्तेदार के साथ एक फंक्शन में गया था। वहां हम उस रिश्तेदार के दोस्त की मां से मिले और उन्होंने बहुत गहरी बात कही। उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे कैंसर था। एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मैं बच नहीं पाऊंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here