पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, पति-पत्नी गंभीर घायल

0

वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम कटंगझरी बाजार जाने के दौरान कटंगझरी पेट्रोल पंप के सामने हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को संजीवनी 108 की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरिया बड़गांव निवासी सुनील पिता रंगनलाल मड़ावी 40 वर्ष अपनी पत्नी सुजाता सुनील मड़ावी 38 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से कटंगझरी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कटंगझरी पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पार करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील और उनकी पत्नी सुजाता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर संजीवनी 108 से पायलट स्माइल खान एवं ईएमटी हितेश कावड़े की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here