प्यार में धोखा, मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी केस में ट्विस्ट, सोनू सिंह से क्या था रिश्ता, जान लीजिए

0

Nidhi Tiwari Case: निधि तिवारी केस में ट्विस्ट आ गया है। आखिरी बार में वह सोनू सिंह से बात कर रही थी। सिंगरौली पुलिस ने सोनू सिंह की तलाश कर रही है। निधि के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लग रहा है कि उसे प्यार में धोखा मिला था।सिंगरौली: निधि तिवारी केस में ट्विस्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले निधि तिवारी एक लड़के से बात कर रही थी। उसका नाम सामने आ गया है। उस लड़के का नाम सोनू सिंह बताया जा रहा है। ऐसे में सोनू सिंह के साथ निधि तिवारी का रिश्ता क्या था। पुलिस यह जांच कर रही है।रहस्यमयी राज छोड़कर गई है निधि तिवारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लाइफ जीने वाली निधि तिवारी अपने पीछे एक रहस्यमयी राज छोड़कर गई है। हमेशा रील में खुश दिखने वाली निधि की जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था, उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया है। पुलिस इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

सोनू सिंह से हो रही थी बात

बताया जा रहा है कि आखिरी वक्त में निधि तिवारी एक लड़के से फोन पर बात कर रही थी। उसका नाम सोनू सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब का रहने वाला था। उसी ने परिवार को निधि तिवारी के कदम के बारे में सूचना दी थी।कौन है सोनू सिंह

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि सोनू सिंह पंजाब का रहने वाला है। वह नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (एनसीएल) में काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियां में इंजीनियर के रूप में तैनात था। अक्सर वह सिंगरौली या अन्य जगह भी आता जाता रहता था। इसी दौरान निधि तिवारी से उसकी जान पहचान हुई थी और बातें होने लगी थी। घटना के दौरान मृतक निधि तिवारी के मां को फोन करके सूचना दिया था।

बेटियों के साथ रहती थीं मां

वहीं, निधि की मां हेमलता तिवारी अपनी बेटियों के साथ रहती थीं। अभी निधि और ममता तिवारी साथ में रहती थी। दूसरी बेटी शीतल तिवारी की शादी हो गई है। शनिवार की रात आठ बजकर 20 मिनट पर निधि की मां के पास सोनू नाम के युवक का फोन आया था। उसी ने बताया था कि निधि जान देने जा रही है।कमरे का दरवाजा था बंद

परिजन जब ऊपर पहुंचे तो निधि के कमरे का दरवाजा बंदा था। इसके बाद रिश्तेदारों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पंखे से वह लटकी थी। लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनू सिंह की तलाश

सिंगरौली पुलिस अब सोनू सिंह की तलाश कर रही है। सोनू के सामने आने के बाद ही निधि तिवारी की मौत से पर्दा उठ पाएगा। सोशल मीडिया पर निधि तिवारी के लाखों में फॉलोअर्स हैं। उसके फेसबुक पर नौ लाख और इंस्टाग्राम पर सात लाख फॉलोअर्स हैं। परिजनों को पीएम के बाद शव सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here