प्रसिद्ध कृष्णा के साथी बने रोहित शर्मा, हैट्रिक कैच से तोड़ी अफगानिस्तान की कमर, देखें वीडियो

0

चेन्नई: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में पहले मुकाबले के बाद ड्रॉप होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरे मैच में वापसी करने का मौका मिला। इस चांस का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए 4 ओवर में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। पहले तीनों ही बार उन्हें रोहित शर्मा का साथ मिला। उन्होंने बेहतर फील्डिंग का मुजायरा करते हुए तीनों कैचों को पूरा किया। तीनों विकेटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान को किया पस्त

प्रसिद्ध कृष्णा के पहले 3 विकट एक तरह से एक दूसरे के एक्शन रिप्ले थे। सबसे पहले उन्होंने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता किया। फुल लेंथ की गेंद पर अफगानी बल्लेबाज ने ड्राइव करने का प्रयास किया। लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here