फिल्म डायरेक्टर Sanjay Gupta का हुआ निधन, 57 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

0

Sanjay Gupta Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है। 57 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें ‘कांटे’ और ‘मुसाफिर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।Sanjay Gupta Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में चौंकाने वाली खबर आ रही है। मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन हो गया है। संजय गुप्ता ने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संजय गुप्ता के निधन की खबर की पुष्टि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की है। उनकी पोस्ट के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के कारण हुआ है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। संजय गुप्ता ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें खासकर क्राइम थ्रिलर मूवीज के लिए खूब जाना जाता है। संजय गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘आतिश: फील द फायर’ से की थी। उनकी इस मूवी में संजय दत्त और आदित्य पंचोली ने मुख्य भूमिका अदा की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने FDA के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, ‘बोलो जुबां केसरी’ विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें

संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के निधन पर शोक जाहिर करते हुए अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “यह बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर है। अभी-अभी पता चला कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका निधन हो गया। एक और प्रतिभाशाली शख्स हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और जुनूनी फिल्ममेकर थे। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। मेरे दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।” संजय गुप्ता ने अपने करियर में बनाई ये शानदार फिल्में

संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘दस कहानियां’, ‘एसिड फैक्ट्री’, ‘शूटआउट ऐट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट ऐट वडाला’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here