बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती के बारे में हम सभी भली भांति जानते हैं। गुंडे फिल्म से शुरू हुआ यह याराना आज भी कायम है दोनों को साथ में कई बार मस्ती करते देखा गया है। AIB से लेकर कई अवॉर्ड शो में भी इन दोनों ने खूब मस्ती की है, जिसके वीडियो समय-समय पर सामने आते रहते हैं। अब इन दोनों अभिनेताओं का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लिपल़क करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर इन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
वायरल वीडियो एक फिटबॉल स्टेडियम का है, जिसमें रणवीर सिंह बेंच पर लेटे हुए हैं और अर्जुन कपूर उनके ऊपर हैं। रणवीर ने अर्जुन को अपनी बाहों में जकड़ा रखा है और दोनों किस कर रहे हैं। बेंच से उठने के बाद भी दोनों आपस लिपटे रहते हैं और रणवीर सिंह, अर्जुन के गाल पर भी किस करते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर इन दिनों स्टेडियम में फुटबॉल के फ्रेंडली मैच खेलने जाते है। ये वीडियो भी ऐसे ही किसी मैच का है। जब रणवीर और अर्जुन एक दूसरे को किस कर रहे थे तब उनके आस-पास काफी लोग खड़े थे।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
इस वीडियो में रणवीर सिंह जहां डार्क ब्लू पैंट में हैं तो अर्जुन कपूर ब्लैक टाइट्स में नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स का याराना वीडियो में साफ दिख रहा है। यह वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर ये पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और दोनों अभिनेताओं को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने तो दोनों एक्टर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
गुंडे’ फिल्म से हुई थी दोस्ती
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने ‘गुंडे’ फिल्म साथ काम किया था। इनके साथ अस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान भी थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिलहाल, रणवीर सिंह कपिलदेव के ऊपर बनी फिल्म ’83’ में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन कपूर की फिल्म ‘भूत पुलिस’ भी जल्द ही रिलीज होगी। रणवीर और दीपिका की शादी पहले ही हो चुकी है और अर्जुन फिलहाल मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं।