बलूच‍िस्‍तान और KP पर असीम मुनीर से टकराने वाले मौलाना डीजल कौन हैं? पाकिस्‍तान में देशद्रोह का केस

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फ़ज़लुर रहमान और सेना प्रमुख असीम मुनीर के बीच ठन गई है। मौलाना फ़ज़लुर रहमान ने असीम मुनीर पर जबरदस्त निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने पश्तूनों से अफगानों का कत्ल करने को कहा है। फ़ज़लुर रहमान ने कहा ‘असीम मुनीर हमसे (पाकिस्तानी पश्तूनों से) हथियार उठाने और उन्हें (अफगानों को) मारने के लिए कहते हैं। हम ऐसा नहीं करेंगे। हम आपके (अमेरिकी) आकाओं की लड़ाई नहीं लड़ेंगे। आप बलूचिस्तान और KPK दोनों ही खो रहे हैं।’

उनका ये बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान के अंदर उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौलाना फज़ल-उर-रहमान पाकिस्तान में पश्तूनों के सबसे बड़े धार्मिक नेता माने जाते हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों से असीम मुनीर और पाकिस्तानी सेना को आड़े हाथों ले रखा है। हालांकि पीओके में चल रहे प्रदर्शन को लेकर उनकी आवाज में थोड़ी नरमी जरूर आई है।

पीओके को लेकर फ़ज़लुर रहमान के बदले सुर

मौलाना फ़ज़लुर रहमान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शांति बनाए रखने की अपील की है और प्रदर्शनकारियों से कहा है कि बातचीत जारी रहने तक वे अपना आंदोलन रोक दें। पाकिस्तान की सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक मौलाना के खिलाफ कसूर के सदर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। 13 जुलाई की एक रैली में दिए गए भाषण को लेकर एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर रहमान के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें धारा 124-A (देशद्रोह) भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here