बाजार को जो भा गए:नए राष्ट्रपति की जीत से शपथ ग्रहण तक अमेरिकी शेयर बाजार 13% बढ़े, यह अब तक का रिकॉर्ड

0

जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई है। ग्लोबल रिसर्च संस्था CFRA के मुताबिक, इस दौरान S&P 500 इंडेक्स 13% चढ़ा। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से शपथ ग्रहण होने तक अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल का यह अब तक का हाइएस्ट रिकॉर्ड है।

ऐसा पिछला रिकॉर्ड जॉन एफ कैनेडी के नाम था। 20 जनवरी 1961 को कैनेडी ने शपथ ली थी। तब उनके जीतने और शपथ लेने के बीच 73 दिनों में S&P 500 इंडेक्स 8.8% बढ़ा था। उनके शपथ लेने के बाद अगले सौ दिन में बाजार 8.9% और ऊपर चढ़ गया था।

ट्रम्प की जीत पर भी झूमा था बाजार
यह लगातार दूसरा मौका है, जब राष्ट्रपति चुनाव और शपथ ग्रहण के बीच बाजार में बढ़त दर्ज की गई। 2016 में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को चुनाव में हराया था, तो उनके शपथ लेने तक मार्केट में 6% की बढ़त रही थी। उनके कार्यकाल के पहले 100 दिनों में बाजार और 5% चढ़ा था।

हालांकि, ट्रम्प और बाइडेन के मामले में एक अंतर है। ट्रम्प को मजबूत अर्थव्यवस्था मिली थी। बाइडेन ऐसे मौके पर राष्ट्रपति बन रहे हैं, जब अर्थव्यवस्था कोरोना की मार झेल रही है।

ओबामा के समय मार्केट 20% फिसल गया था
नवंबर 2000 में जब जॉर्ज डब्लू बुश राष्ट्रपति चुने गए थे, तो उनके शपथ लेने तक S&P 500 इंडेक्स में 6% गिरावट आ गई थी। दरअसल, तब मार्केट पर डॉट कॉम कंपनियों में भारी गिरावट का असर था। बराक ओबामा नवंबर 2008 में राष्ट्रपति चुने गए थे और उन्होंने जनवरी 2009 में शपथ ली थी। इस दौरान मार्केट 20% गिर गया था। तब निवेशक लेहमैन ब्रदर्स की घटना के कारण नर्वस थे।

क्लिंटन के समय बाजार ने दिया सबसे ज्यादा 211% रिटर्न
ट्रम्प से पहले बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन, तीनों को दो-दो कार्यकाल मिले थे यानी वे 8-8 साल के लिए राष्ट्रपति रहे। क्लिंटन से पहले जॉर्ज एच.डब्लू. बुश चार साल तक राष्ट्रपति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here