Rise And Fall 2: रियलिटी शो में 11 साल बाद लौटे Gautam Gulati, ‘बिग बॉस’ के बाद फिर लिखेंगे जीत की कहानी

0

Gautam Gulati Entry In Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं इस सीजन में टीवी के पॉपुलर स्टार गौतम गुलाटी भी हाथ आजमाते दिखाई देंगे।Gautam Gulati Entry In Rise And Fall 2: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का सीजन 2 धूम मचाने के लिए तैयार है। ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला तक ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वहीं अब शो में टीवी के एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) में कदम रखने वाला टीवी के वह सुपरस्टार गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) हैं। गौतम गुलाटी का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका पुराना एंथम ‘वी लव गौटी’ गूंजता नजर आया। प्रोमो वीडियो में गौतम गुलाटी का स्वैग देखने लायक रहा। एमएक्स प्लेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर रिलीज हुआ ‘राइज एंड फॉल 2′ का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब मुझे ये शो देखना ही होगा। हर बिग बॉस लवर इस शो को देख रहा होगा।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ओएमजी, मेरा फेवरेट गौतम गुलाटी वापस आ चुका है।” एक्ट्रेस सना मकबूल ने कमेंट किया, “ओजी वापस आ चुका है।’बिग बॉस 8’ में गौतम गुलाटी ने दर्ज की थी जीत

‘बिग बॉस 8’ में गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने रहते हुए न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। उन्होंने शो में करिश्मा तन्ना को मात दी थी। ‘बिग बॉस 8’ से गौतम गुलाटी की फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि देखने को मिली। वहीं अब शो के 11 सालों बाद एक्टर फिर से रियलिटी शो में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होगा। शो में कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंटेंगे, जहां एक टीम बेसमेंट में रहेगी तो वहीं दूसरी टीम पेंटहाउस में रहेगी। वहीं इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here