बिना सीखे AI से 10 दिन में बनाई शॉर्ट फिल्म, हॉलीवुड से आया ऑफर, क्रिएटर ने बताया- कैसे लिखा प्रॉम्प्ट

0

AI ने लोगों के लिए पैसा कमाने के कई रास्ते खोल दिए हैं। ऐसा हम इसिलए कह रहे हैं, क्योंकि चीन के 29 साल के एक पूर्व ट्रेन ड्राइवर ने 3.5 मिनट की AI जेनरेटेड शॉर्ट फिल्म बनाकर काफी लोकप्रियता बटोर ली है। एआई से बनी इस फिल्म ने हॉलीवुड का ध्यान भी खींचा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, लियू जियू ने एआई टूल का इस्तेमाल करके सिर्फ 10 दिन में शॉर्ट फिल्म ‘Zombie Scavenger’ बना दी और इसमें उनका सिर्फ 3,000 युआन (लगभग 42,246 रुपये) खर्चा आया। यह खर्चा सिर्फ सॉफ्टवेयर का सब्सक्रिप्शन और यूसेज टोकन पर हुआ। आइये, जानते हैं कि उन्होंने किस तरह एआई का इस्तेमाल करके यह फिल्म बनाई।लियू जियू द्वारा AI की मदद से बनाई गई इस शॉर्ट फिल्म ने उनके लिए हॉलीवुड के रास्ते खोल दिए। उन्हें वहां एक डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है, जिन्होंने उनकी फ्लिम देखर उन्हें नौकरी का ऑफर दिया। चुनचेंग इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जॉम्बी स्कैवेंजर नाम की इस शॉर्ट फिल्म को 9 मई को तीनी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर अपलोड किया गया था। फिल्म को 29 साल के लियू जियू ने एआई की मदद से बनाया है।

क्या दिखाया गया फिल्म में?

एआई से बनाई गई ये फिल्म एक प्रेम कहानी है। इसमें एक रोबोट और एक पुतले जैसी गुड़िया के बीच प्यार दिखाया गया है। यह कहानी पिक्सार की फिल्म ‘WALL-E’ से प्रेरित है। खासबात तो यह है कि फिल्ममेकिंग, कला या कंप्यूटर साइंस में जियू का कोई बैकग्राउंड नहीं है। फिर भी उन्होंने एआई के जरिए इतनी अच्छी शॉर्ट फिल्म बना ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here