इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। फोटो शेयरिंग से लेकर शॉर्ट वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयरिंग का यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। इसके साथ ही हर दिन करोड़ों लोग इसे एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए इंस्टाग्राम समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। कई सारे फीचर्स यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देते हैं तो कई सारे फीचर्स सेफ्टी को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाते हैं।
अगर आप Instagram पर लगातार Reels देखते हैं और हर कुछ सेकंड में स्क्रीन को ऊपर स्वाइप करना पड़ता है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब Instagram में ऐसा तरीका मौजूद है, जिसकी मदद से आप बिना बार-बार हाथ लगाए भी Reels देख सकते हैं।
क्या है यह फीचर?
Instagram की तरफ से अपने यूजर्स के लिए Auto Scroll फीचर उपलब्ध कराया है। इस फीचर को ऑन करने के बाद एक Reel खत्म होते ही अगली Reel अपने आप चलने लगती है। इससे आपको बार-बार स्क्रीन पर स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Auto Scroll कैसे ऑन करें?
- Instagram ऐप खोलें।
- Reels सेक्शन में जाएं।
- कोई भी Reel चलाएं।
- Reel पर टैप करके या तीन डॉट वाले मेन्यू को खोलें।
- अगर आपके अकाउंट में Auto Scroll का विकल्प दिखाई देता है, तो उसे ऑन कर दें।
- इसके बाद Reels अपने आप आगे बढ़ती रहेंगी।
अगर आपके Instagram में Auto Scroll फीचर नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और धीरे-धीरे अलग-अलग अकाउंट्स में रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपने अपने इंस्टाग्राम को अपडेट नहीं किया है तो इसे तुरंत अपडेट कर लें। इस फीचर का यह फायदा है कि आपको बार बार स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही काम में व्यस्त होने पर भी आप रील्स देख पाएंगे।












































